Tuesday, September 29, 2026
Homeभिंडसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से युवक अवैध बंदूक समेत गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से युवक अवैध बंदूक समेत गिरफ्तार


लहार (भिंड), 28 अगस्त / मूकनायक । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर लहार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की देशी अधिया बंदूक और एक जिंदा राउंड बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश सिंह राजावत पुत्र लाल सिंह राजावत निवासी मडोरी के रूप में हुई है। आरोपी का वीडियो 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि उमेश सिंह मेहरा रोड से तेजपुरा रोड की ओर अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है। थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से बंदूक और जिंदा राउंड बरामद हुआ। पूछताछ में वह कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हथियार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की सराहना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सूरतराम (103), प्रधान आरक्षक रामराज (501), आरक्षक सतेंद्र गुर्जर (743) और आरक्षक यदुवीर (898) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने कहा कि अवैध हथियारों और अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने की दिशा में अहम कदम है।

  • – वीरभान सिंह, मूकनायक/स्टेट हेड, म.प्र.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments