मूकनायक/ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास
पाली/ राजस्थान
पिता को काॅल किया-आपकी बेटी फंदा लगाने जा रही है दौड़ते हुए गए तो कमरे में रस्सी से लटकी मिली बोले-लड़का परेशान कर रहा था। पाली में एक युवक ने काॅल कर लड़की के पिता से कहा-आपकी बेटी फंदा लगाने जा रही है जल्दी आओ उसे बचा लो। पिता दौड़े- दौड़े बेटी के कमरे तक गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 17 साल की बेटी फंदे पर झूल चुकी थी। मामला पाली के जैतपुर थाना इलाके का है। पिता बेटी को तुरंत फंदे से उतार कर हास्पिटल ले गए। जहां डाॅकटर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की अकाल मौत से पिता की रो-रो कर बुरा हाल है रिस्तेदारों ने उसे संभाला। पिता बोले – युवक करता था परेशान पाली जिले के जैतपुरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी इसमें बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को नरेश नाम का लड़का परेशान करता था बदनाम करने की बार-बार धमकियां देता था इससे उसकी बेटी डिप्रेशन में आ गई और 25 अगस्त सोमवार की देर रात शाम कमरे में फंदा लगा लिया। आरोपी नरेश ने ही काॅल कर बेटी के फंदा लगाने की जानकारी दी। वे तुरंत दौड़ते हुए बेटी के कमरे तक गए अंदर सो रही उनकी छोटी बेटी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। उनकी 17 साल की बेटी फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।

