Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडमहिलाओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर माफ़ी मांगें पटवारी : सरोज...

महिलाओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर माफ़ी मांगें पटवारी : सरोज जोशी

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार ; मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड-दतिया एमपी

भिण्ड, 26 अगस्त / मूकनायक । मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान “अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं” को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सरोज जोशी ने पटवारी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह बयान नारी शक्ति का अपमान और कांग्रेस की संकुचित मानसिकता का प्रमाण है। मूकनायक के पत्रकार बी पी बौद्ध से फोन पर बात करते हुए श्रीमती सरोज जोशी ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में महिलाओं का अपमान कोई नई बात नहीं है। कभी लाडली बहनों को बोरे में भरने की बातें की जाती हैं, तो कभी वोट चोरी जैसे असम्मानजनक आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते महिला जनाधार को देखकर कांग्रेस नेता बौखला गए हैं।

महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा लगातार काम कर रही

भाजपा नेत्री ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। मध्यप्रदेश की बहनें शिक्षा, राजनीति, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं । उन्होंने आगे कहा कि हरितालिका तीज जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का महिला विरोधी बयान यह दर्शाता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की बहनों ने कांग्रेस का सफाया कर दिया था, इसलिए अब कांग्रेस नेता बौखलाहट में अपमानजनक बयान दे रहे हैं। श्रीमती जोशी ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद एक महिला रही हैं और प्रियंका गांधी मंचों से महिला सम्मान की बातें करती हैं, तो आज इस मुद्दे पर वे चुप क्यों हैं? यदि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सचमुच महिला सम्मान की पक्षधर हैं, तो उन्हें तुरंत जीतू पटवारी से सार्वजनिक माफी मंगवानी चाहिए और उनका इस्तीफा लेना चाहिए।

जीतू पटवारी ने भोपाल में कहा था – “मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं ।”

दरअसल , पटवारी ने सोमवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश की महिलाओं पर यह टिप्पणी की थी। जिसमें महिलाओं को मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं बताया था। और कहा था कि सबसे ज्यादा शराब की खपत भी मध्य प्रदेश में हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments