Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरडॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से असामाजिक तत्वों ने की छेड़-छाड़

डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से असामाजिक तत्वों ने की छेड़-छाड़

मूकनायक/ चंद्रप्रकाश शेरू
रुदावल /भरतपुर/ राजस्थान

गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गांव सिंघनिया कोली नगला में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से असामाजिक तत्वों ने की छेड़छाड़, मौके पर तहसीलदार लालचंद एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खटाना सहित भीम आर्मी के लोग पहुंचे
ग्रामवासी एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के लोगों द्वारा प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद ने बताया कि जिन सामाजिक तत्वों ने यह कृत्य किया है बहुत ही निंदनीय है ऐसे लोगों को बिल्कुल बक्सा नहीं जाएगा और साथ ही प्रशासन से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर बाबा साहब की दूसरी प्रतिमा लगाई जाए एवं आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और बाबा साहब की मूर्ति के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाए इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शेरू,देवी सिंह जी ,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदयवीर सिंह अबार, कृष्णा,रवि सागर,दिनेश जरीला,सुनील पहलवान आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments