Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहरदीडीह में नारी सशक्तिकरण अभियान की गूँज

हरदीडीह में नारी सशक्तिकरण अभियान की गूँज

भीम आर्मी युवती महिला छत्तीसगढ़ ने ठाना – नारी सशक्त बनाना है

मूकनायक/महिपाल सिंह

सक्ती/जैजैपुर। छत्तीसगढ़

ग्राम हरदीडीह में भीम आर्मी युवती महिला छत्तीसगढ़ संगठन के बैनर तले “नारी सशक्त बनाओ अभियान” के अंतर्गत एक भव्य बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम की माताएँ और बहनें शामिल हुईं और नारी शक्ति के स्वर बुलंद हुए।

संविधान और महापुरुषों की विचारधारा पर जोर

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पीतांबर बंजारे जी, संचालक भीम आर्मी युवती महिला छत्तीसगढ़, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बहुजन महापुरुषों और वीरांगनाओं की जीवन कथाओं और संघर्षों को याद दिलाया तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेदों का उल्लेख करते हुए नारी अधिकार, समानता और आत्मसम्मान की रक्षा पर बल दिया।

अन्याय-शोषण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प

पीतांबर बंजारे जी ने कहा कि —
“नारियों पर होने वाले अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाना ही सच्चा नारी सशक्तिकरण है। हमें अपने हक-अधिकार और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी नारी शक्तियों ने संकल्प लिया कि वे अन्याय और शोषण के विरुद्ध हमेशा खड़ी रहेंगी और समाज में नारी सशक्तिकरण अभियान को मजबूत करेंगी।

बड़ी संख्या में नारी शक्ति रही मौजूद

कार्यक्रम में भाई मुकेश लहरे, अरुण रात्रे सहित बहनें चंचल, अनीता, अमरीका, दरसमती, सीमा, अनामिका एवं अन्य नारी शक्तियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

बैठक का समापन “भीम आर्मी युवती महिला छत्तीसगढ़ ने ठाना है, नारी सशक्त बनाना है” के नारों के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments