मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली
राजस्थान, करौली
हिंडौन सिटी/ गांव करई के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जल भराव और कीचड़ अब आमजन के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। खासतौर पर स्कूली बच्चों और उपस्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं, बच्चो को टीकाकरण पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आमजन का इसी रास्ते से निकलना होता है रास्ते में गड्ढे, कीचड़ में कई बार गिरने से लोग चोटिल हो गए हैं। बुर्जुगों का कहना है कि अब तो रास्ते से पैदल भी नहीं निकला जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जल भराव से विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों का भी डर बना रहता है।

