Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटमहाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन हेतु धम्म मशाल यात्रा 20अगस्त 2025 से...

महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन हेतु धम्म मशाल यात्रा 20अगस्त 2025 से जन्म स्थली महू इंदौर से होगी प्रारंभ, पूज्य भदंत धम्मशिखर करेंगे नेतृत्व

मूकनायक/ अंकित सरकार

बालाघाट/ मध्य प्रदेश

महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन हेतु परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की जन्म स्थली से 20अगस्त 2025से प्रारंभ होगी विशाल धम्म मशाल यात्रा महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष विकास खांडेकर ने जारी बयान में बताया की तथागत बुद्ध को बोधगया में सम्यक ज्ञान की प्राप्ति हुई थी देवनामप्रिय सम्राट अशोक ने अपने मौर्य वंश के शासन काल में बोध गया में महाबोधी महाविहार बोधगया का निर्माण किए उक्त स्थान भारत ही नहीं अपितु दुनिया भर के समूचे बौद्धअनुयायियों के श्रद्धा का केंद्र है विश्व धरोवर महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्धों कानूनी तौर पर प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम अनागरिक धम्मपाल जी ने सन् 1895में कलकत्ता न्यायालय में याचिका पेश की तत्कालीन समय पर अग्रेजों की हुकूमत थी आजादी का आंदोलन चल रहा था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अनागारिक धम्मपाल जी को आश्वासन दिया कि भारत आजाद होने पर महाबोधी महाविहार बोधगया बुद्धिस्ट समुदाय को सौंपा जाएगा सन 1947को भारत आजाद हुआ कांग्रेस सरकार ने बौद्धों के साथ छल कपट कर भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसादजी के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया और उसी समिति की अनुशंसा पर बिहार सरकार ने*बोधगया महाबोधी महाविहार (मंदिर) प्रबंधन एक्ट 1949बनाए और उसमें 4गैर बुद्धिस्ट 4बुद्धिष्ट और 1
पदेन अध्यक्ष कलेक्टर होगा जिसकी वजह से महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन पूर्ण रूप बौद्धों के हाथों में हो इस बात को मद्देनजर रख BT Act 1949 के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिट पिटिशन क्रमांक 380/2012भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाईं जी ने पेश की थी उक्त याचिका प्रस्तुत करने के 6वर्ष पश्चात पूज्य भदंत धम्मशिखर जी (बालाघाट) ने उक्त याचिका के समर्थन पर अन्य साक्ष्यों के साथ वर्ष 2018को इंटरवेशन पिटिशन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में पूज्य भदंत आर्य नागार्जुन के द्वारा प्रस्तुत रिट पिटिशन के समर्थन में पेश की!
महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट के तत्वाधान में 11मार्च 2025को
पूज्य भदंत धम्मशिखर जी बालाघाट के नेतृत्व में BTAct 1949को रद्द करने विशाल रैली आयोजित की गई जिसमें बालाघाट के दूर सुदूर अंचल के लोगों ने हजारों की तादात में शरीक हुए!महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति बालाघाट के द्वारा 10जुलाई 2025से प्रारंभ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में सैकड़ों उपासक उपासिकाओ के साथ उपस्थित रहे देशव्यापी आंदोलन बनाने व शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने 13जूलाई से 20जुलाई
तक आमरण अनशन किए समूचे जिले के उपासक उपासिकाओ व पदाधिकारियों के निवेदन पर पूज्य भदंत धम्मशिखर जी ने 20जुलाई 2025को आमरण अनशन को समाप्त किए
पूज्य भदंत धम्मशिखर बालाघाट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में नियत पेशी तिथियों में अपने अधिकृत अधिवक्ता के साथ उपस्थित हुए सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में प्रकरण विचाराधीन है शोभना मेश्राम ने जारी बयान में बताया की महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन को लेकर देशव्यापी आंदोलन प्रारंभ हो चुका है समिति के महासचिव डॉ अशोक डोंगरे ने जारी बयान में बताया की महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति हेतु विशाल शांति धम्म मशाल यात्रा परमपूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की जन्म स्थली महू इंदौर से 20अगस्त 2025को पूज्य भदंत धम्मशिखर जी बालाघाट के नेतृत्व में विशाल रैली प्रारंभ होगी उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य भदंत धम्मशिखर जी बालाघाट मुख्य अतिथि आकाश लामा विशेष अतिथि पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी *चंद्रबोधी पाटिल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभाशंकर डेंगरे राष्ट्रीय महासचिव भारतीय बौद्ध महासभा मिलिंद बौद्ध जी भोपाल अधिवक्ता संजय खोबरागड़े राष्ट्रीय समन्वय महाबोधी महाविहार आंदोलन समितिचिंतामन पगारे महासचिव भारतीय बौद्ध महासभा म प्र डॉ वेंकटेश स्वामी कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा मार्शल सुनील सारिपुत्र राष्ट्रीय समन्वय समता सैनिक दल मार्शल हरीश लोनारे एवं बौद्ध भिक्षु पूज्य भदंत नागसेन जी भंडारा पूज्य भदंत धम्म तप राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम पूज्य भदंत सुभद्र मुरैना पूज्य भदंत देवानंद नागपुर पूज्य भदंत संघ ज्योति भिंड पूज्य भदंत बुद्ध प्रकाश मुरैना पूज्य भदंत शीलरक्षित पूज्य भदंत नागसेन अकोला इत्यादि शरीक होकर विशाल मशाल रैली प्रारंभ होगी
महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन हेतु बौद्ध उपासक उपासिकाओ से पुरजोर निवेदन है की अधिक से अधिक तादात में शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments