Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडदबोह के विभिन्न कार्यालयों में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

दबोह के विभिन्न कार्यालयों में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

दबोह थाना, शासकीय बालक छात्रावास, बिजली घर एवं , तहसील, सरकारी अस्पताल एवं नगरपरिषद में किया गया ध्वजारोहण

ध्वजारोहण के दौरान खड़े हुए कर्मचारी

दबोह, मूकनायक/15 अगस्त। दबोह कस्बे के पुलिस स्टेशन, शासकीय बालक छात्रावास , बिजली घर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, उप तहसील, वृहत्ताकार सोसायटी एवं नगर परिषद में 79 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान संस्था प्रमुखों द्वारा कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी दी। और स्वतंत्रता दिवस पर देश को आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य जे आर निराला, सरकारी अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र पांडेय, शिवकुमार गुप्ता, देशराज जाटव, सद्दीक खान, दबोह थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, रविन्द्र मांझी एसआई, राजकिशोर तिवारी, आबिद बेग, छात्रावास अधीक्षक पवन कुमार यादव, अनिल शाक्य, जितेन्द्र बौद्ध, बिजली घर के इंजीनियर सुनील त्रिपाठी, मुन्ना ठेकेदार , मोनू शाक्य सहित अनेक लोगों ने उत्साहित होकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके साथ ही अंचल के विभिन्न कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments