Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय नौजवान सभा के द्वारा छत्तीसगढ़ की...

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय नौजवान सभा के द्वारा छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा पूर्व सरकार द्वारा दिए गए 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल चार्ज के फैसले को निरस्त कर 100 यूनिट तक आधा बिजली एवं पूर्व में प्रति यूनिट बिजली के दामों की बढ़ोतरी के फैसले और विगत 40 वर्षों से कबिजो कि पट्टा के मांग को लेकर नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मूकनायक

छत्तीसगढ़

भारती कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड पवन शर्मा एवम छत्तीसगढ महीला सभा के नेत्री पुराइन साहु विक्रांत शर्मा, धीरज शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा ने कि (१) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कुछ दिनों पूर्व ही प्रति युनिट बिजली के दाम आम जनता एवं किसनों की सिंचीत योजनाओं पर भी असर हुआ है। एक तो प्रदेश की जनता बिजली कटौती से परेशान है और आप मुल्य वृद्धि करके और बड़े परेशानी में डाल रहे है। अभी तक बीजेपी सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा दिये उपभोक्तओं को 400 यूनिट तक आधा बिल चार्ज होता रहा है, लगता है बीजेपी सरकार को अभी जो दाम कुछ दिन पूर्व प्रति युनिट बढ़े थे वो कम है, इसलिए पूर्व सरकार की आम जनता को लाभ देने वाली योजनाओं को समाप्त करके ये संदेश दिया है कि आने वाले दिनों में बीजेपी की छ.ग. सरकार बिजली विभाग का पूरा नियंत्रण प्राईवेट कम्पीनीयों को देने का फैसला कर चुकि है, ये तो अभी शुरूवात है।

कॉमरेड पवन शर्मा जिला सचिवबताया कि विगत 40 वर्ष से काबिज 2000 की ज्यादा संख्या के आम नागरिक उनकी पट्टा की मांग के लिए कलेक्टर ऑफिस जनदर्शन में जाकर ज्ञापन सौंपा हैं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का आदेश 2017 में पट्टा देने के लिए हो चुका है कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर तहसीलदार ,आर आई, पटवारी , एवं नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा सर्वे भी हुआ है लेकिन पट्टा नहीं मिला है पट्टा नहीं मिलने से जो गरीब लोग हैं उन लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है पट्टा नहीं मिलने से बहुत परेशानी हो रही है जितना जमीन में जो लोग काबिज हैं उसका पट्टा उन्हें दिया जाए और यह पट्टा निशुल्क दिया जाए जो गरीब लोग हैं उन्हें ₹5 लाख आवास योजना के अंतर्गत दिया जाए यह जानकारी प्रेस को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन शर्मा द्वारा दी गई।
सभा में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉम. पवन कुमार शर्मा, कामरेड रामनाथ साहू ,कामरेड एचडी पाइक ,कॉम. श्याम बिहारी बनाफर कामरेड विक्रांत कुमार शर्मा, कामरेड विक्रम शर्मा कामरेड चिल्लू सिंह ठाकुर, कामरेड संजय सिंह, छात्र नेता धीरज शर्मा,कामरेड रामनारायण कुर्मी, कामरेड शरणदरू शरण ध्रुव और भारी संख्या में लोगों उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments