Thursday, February 26, 2026
Homeअजमेरकेकड़ी उपखंड के कादेड़ा में कंजर समाज की समाज सुधार चार खंड...

केकड़ी उपखंड के कादेड़ा में कंजर समाज की समाज सुधार चार खंड की मीटिंग आयोजित

मूकनायक/नोरतमल कंजर
कादेड़ा/ केकड़ी/ अजमेर /राजस्थान

ग्राम कादेड़ा में कंजर समाज सुधार की मीटिंग रखी गई इसमें कंजर समाज में कुरुतियो के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर चार खंडो के पंच मौजूद रहे नागर चाल में से सोनपाल, राधेश्याम ,ग्यारसी लाल ,कैलाश , गीगावत एवं खारी खंड से मुरली, महारा सिंह, करतार सिंह एवं अजमेरा खंड से महावीर मुन्ना मेवाड़ खंड से रामगोपाल कर्मावत, रामनिवास, राजेंद्र, श्याम आदि पंच पटेल मौजूद रहे। जिन्होंने चारी प्रथा, एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाई तथा समाज में लड़कियों को बालिग होने पर विवाह, एवं बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया तथा जिस खंड में कोई गलत कार्य हो गया उस खंड के पंच पटेलों ने आगे से समाज सुधार के बनाए हुए नियमों पर चलने की सलाह दी । इस फैसले पर चार खंडो ने मिलकर नियम बनाए एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments