मूकनायक, अजीम खान चिनायटा
राजस्थान, करौली , हिंडौन,खरेटा
हर मुसलमान पर जरुरी है हज यात्रा जिनके पास जायज धन है- भूदेव डागुर सरपंच संघ अध्यक्ष
हिंडौन/मुस्लिम शाह समाज के जिला मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने बताया कि हिंडौन तहसील के गांव खरेटा से जायरीन मक्का मदीना में उमरा करने के लिए सोमवार को रवाना हुए। इनमें हाफिज जुम्मा शाह व उनकी बेगम अख्तरी शामिल हैं।
जायरीन जुम्मा शाह ने बताया कि उनकी फ्लाइट दिल्ली से हैं। वहां से मंगलवार को दोपहर 02:00 मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। खरेटा मस्जिद के इमाम ने कहा कि इस्लाम धर्म में जीवन में कम से कम एक बार हज करना चाहिए अगर किसी के पास इसके लिए धन है।
करौली मुस्लिम शाह समाज व गांव वालों ने जायरीन को फूल मालाओं से सजाया और उन्हें दूल्हे की तरह तैयार कर हज यात्रा के लिए रवाना किया। जायरीन ने गांव के बड़े बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की। अकीदत मंदों ने नारे तकबीर के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुस्लिम शाह समाज के जिला मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा, खरेटा सरपंच भूदेव डागुर सरपंच संघ अध्यक्ष,मजीद शाह जयपुर, हाफिज सुलेमान,हाफिज सिराजुद्दीन,लाला खरेटा,वसीम भाई,मुजीम शाह चिनायटा, महबूब व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

