
विधायक अनुभा मुंजारे के सवाल पर महिला व बाल विकास मंत्री ने दिया जवाब


मूकनायक/अंकित सरकार
(स्वतंत्र पत्रकार मध्य प्रदेश)
बालाघाट महिला एवं बाल विकास विभाग में पदोन्नति की बाट देख रहे तृतीय वर्ग कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है कि प्रदेश सरकार उन्हें पदोन्नति से लाभान्वित करेगी. सरकार की मंत्री निर्मला भूरिया ने विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा विधानसभा में पूछे गये सवाल के जवाब में बताया है. असल में महिला एवं बाल विकास विभाग में साल 2012 से पदोन्नति रुकी हुई है और कर्मचारी पदोन्नति के इंतजार करते थक गये थे. जिनकी ओर से मांग की गई पर शासन ने पदोन्नति नहीं दी. जिससे कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा था. जब यह जानकारी विधायक अनुभा मुंजारे को हुई तों उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के हित में विधानसभा में सवाल उठाया गया. विधायक अनुभा मुंजारे ने सवाल करते हुए पूछा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अंर्गत पदोन्नति महिना एवं माग विकास मंत्री यह बताने की कृपा करेंगी कि महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत समस्त कार्यालय में सहायक क्षेत्र 2 के कुल पदों की संख्या, कितने पद रिक्त है वर्तमान स्थिति क्या है। क्या मध्यप्रदेश शासन महिला बाल विकास विभाग के आदेश दिनांक 24.11.2012 के अनुसार सहायक ग्रेड 3 के पदोन्नति के अधिकार जिला स्तर पर दिये गये हैं? यदि हा, तो कितने सहायक ग्रेड 3 को ग्रेड 2 के पदों पर कब पदोन्नति दी गई है? पदोन्नत कर्मचारी का नाम, पद, दिनांकवार, वर्षवार विवरण प्रस्तुत करें। क्या म.प्र. राजपत्र क. 405, दिनांक 01 अक्टूबर, 2015 के आदेशानुसार महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी (लिपिकवर्गीय कर्मचारियों की पदोन्नति की जायेगी? क्या सहायक ग्रेड 2 के पदों पर 100 प्रतिशत पदों की पदोन्नति से भरा जायेगा? यदि नहीं, तो क्यों? यदि हाँ, तो कब तक पदों को भरा जायेगा? क्या विभाग से सहायक ग्रेड 3 को ग्रेड 2 के पदों पर पदोन्नति पर रोक के आदेश जारी किये गये हैं। समस्त आदेश, निर्देश व नस्ती देखें। सहायक ग्रेड के पद को समाप्त कर कौन से पद का सृजन किया गया है। मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 155, दिनांक 19 जून, 2025 सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति आदेशानुसार रिक्त सहायक देड 2 के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही विभाग द्वारा कब तक पूर्ण कर ली जावेगी? इस तरह के सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब देते हुए विधानसभा में बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत समस्त कार्यालयों में सहायक क्षेड-2 के कुल पदों की संख्या 384 है, इनमें से 257 पद रिक्त हैं। म.प्र. बाल महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश दिनांक 24.11.2012 में विभाग के संभागीय मुख्यालय के जिलों में स्वीकृत शासकीय कार्यालयों में कार्यरत पदस्थ सहायक तृतीय एवं चतुर्व श्रेणी कर्मचारियों की पदक्रम सूची का संधारण संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में किया जावेगा। उक्त शासकीय सेवकों का नाम संबंधित जिले के रोस्टर में रखा जावेगा एवं इनकी पदोन्नति/क्रमोंन्ति की समस्त कार्यवाही संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा की जावेगी, के निर्देश दिये गये हैं। सहायक ग्रेड-2 के पदों पर 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरे जाने का प्रावधान है.संचालनालय द्वारा समस्त जिलों को पत्र के 11596 दिनांक 07.07.2012 से भारत सरकार के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में पदोन्नति की कार्यवाही न करने के निर्देश जारी किये गये थे। सहायक ग्रेड-2 के पद समाप्त नहीं किये गये हैं तथा मध्य प्रदेश राजपत्र क्रमांक 450 दिनांक 01 अक्टूबर 2015 अनुसार विभाग के सेट-अप में शामिल कर दिये गये हैं. इस तरह से साल 2012 से पदोन्नति पर लगी रोक को लेकर मंत्री ने विधायक अनुभा मुंजारे को जवाब दिया है. विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि उम्मीद है कि महिला एवं बाल विकास के कर्मचारियों को उनका हक शीघ्र प्राप्त हो सकेगा. वही कर्मचारियों ने भी ख़ुशी जाहिर करते हुए विधायक अनुभा मुंजारे के प्रति आभार जताया है।

