Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशखुटार पंचायत में 10 लाख का घोटाला, जांच के लिए टीम गठित,...

खुटार पंचायत में 10 लाख का घोटाला, जांच के लिए टीम गठित, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई

पारसनाथ प्रजापति मूकनायक संवाददाता सिंगरौली

सिंगरौली । जनपद पंचायत बैढन क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत खुटार में व्यापक भ्रष्टाचार और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है पंचायत स्तर पर हुए इस कथित घोटाले में पुराने स्कूल और पंचायत भवन की डिसमेंटलिंग तथा अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर कागजी कार्यवाही कर करीब 10 लाख रुपये का गबन कर दिया गया वो भी बिना किसी कार्य के सिर्फ कागज पर चली जेसीबी मौके पर कार्य की प्रगति शून्य।शिकायतकर्ता लक्ष्मी नारायण वर्मा के अनुसार, पंचायत भवन और स्कूल को पहले ही जर्जर घोषित कर दिया गया था लेकिन डिसमेंटलिंग के नाम पर 5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया खास बात ये कि न तो मलबा हटाया गया और न ही डिसमेंटल मटेरियल का कोई हिसाब-किताब मौजूद है फर्जी बिल में 150 घंटे जेसीबी और 150 घंटे ट्रैक्टर चलाने का दावा कर रकम हड़प ली गई।कॉम्पोज पिट का घोटालापंचायत दर्पण’ पोर्टल पर 10 कॉम्पोज पिट निर्माण दिखाया गया है, जिसके एवज में 3.20 लाख की राशि निकाल ली गई लेकिन जमीन पर एक भी कम्पोस्ट पिट नहीं बनाया गया।सोखता गड्ढा और सफाई का भी हेरफेरशौचालयों की सफाई, मुरुमीकरण, नाली सफाई और लैपटॉप की आड़ में छोटे-छोटे बिलों के जरिए लाखों रुपये निकाले गए, लेकिन गांव में विकास दिखाई नहीं देताजांच टीम बनीं, पर कार्रवाई नहींग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद जांच दल गठित कि गई है लेकिन अभी तक गठित टीम के द्वारा कोई जांच कार्यवाही नहीं की जा रही है टीम तो गठित हो गई लेकिन जांच दल जांच करने में आनाकानी कर रहा है इससे स्पष्ट होता है की ग्राम पंचायत खुटार में एक तरफा भ्रष्टाचार हुआ है खैर मामला जो भी हो टीम गठित हुई है और गठित टीम को जांच कर संबंधित कार्यालय को रिपोर्ट सौपना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments