मूकनायक /गोपाल मेघवंशी
रायपुर /भीलवाड़ा /राजस्थान
रायपुर कस्बे में आज दिनदहाड़े बाइक चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर सालवी की मोटर साइकिल उस समय अज्ञात चोर ले उड़े, जब वे खेत पर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम सालवी ने हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल (RJ06BS4822) को रायपुर में कुलदीप त्रिवेदी जी के मकान के सामने, सड़क किनारे खड़ा किया था और खेत की ओर चले गए थे। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। उन्होंने आस-पास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
बाइक का चेचिस नंबर MBLNA10AMDNK73528 और इंजन नंबर MA10EJDNK54577 है।
इस संबंध में थाना रायपुर में लिखित शिकायत दी गई है।
प्रार्थी के अनुसार, इस चोरी से उन्हें लगभग ₹50,000/- का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
📢 पत्रकार की बाइक दिनदहाड़े चोरी होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। क्या आम नागरिक अब सुरक्षित हैं?

