Thursday, February 26, 2026
Homeपालीपाली में बेकाबू टेंपो पलटने से 6 लोग घायल

पाली में बेकाबू टेंपो पलटने से 6 लोग घायल

मूकनायक /चीफ प्रमुख मदनलाल

पाली /राजस्थान

पाली में बेकाबू टेंपो पलटने से एक ही परिवार के लोग घायल हए। ओम बन्ना के दर्शन कर लौट रहे थे अस्पताल में इलाज जारी पाली में सोमवार साम को सवारियों से भरा एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हास्पिटल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। ओम बन्ना के दर्शन कर घर लौटते हुए हादसा हुआ सदर थाने के ASI भंवरसिह वाडिया ने बताया कि सुमेरपुर से टेंपो में सवार होकर एक ही परिवार के 6 जने ओम बन्ना दर्शन के लिए सोमवार को रवाना हुए ओम बन्ना के दर्शन कर सोमवार शाम को वे वापस सुमेरपुर जा रहे थे। इस दौरान मंडिया बाइपास के पास उनका टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। अस्पताल में इलाज जारी इस हादसे में झालावाड़ जिले के सलेरिया (सुमेल) हाल मुकाम सुमेरपुर निवासी उम्र 40 साल की धापूदेवी पत्नी राधेश्याम 42 उम्र वर्षिय राधेश्याम पुत्र गणेश राम सुमेरपुर (पाली) निवासी उम्र 26 वर्षिय गोपाल पुत्र नवाराम सुमेरपुर (पाली) निवासी 28 वर्षिय दिनेश पुत्र छोगाराम झालावाड़ हाल सुमेरपुर निवासी 25 वर्षिय सुगना देवी पत्नी विजयराज और झालावाड़ जिले के सलेरिया (सुमेल) निवासी। उम्र 22 वर्षिय के विजय पुत्र राधेश्याम घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हास्पिटल लाया गया। जहां उनका डाॅक्टर्स ने उपचार किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments