राजस्थान/पाली/मुकनायक पुनाराम प्रजापत पत्रकार ग्राउंड रिपोर्ट

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलाद कि चारदिवारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गई । पूर्व उपसरपंच भीकाराम सरगरा पीपलाद ने बताया कि यह दीवार काफी क्षतिग्रस्त बारिश के कारण भरभराकर गिर गई थी।शेष कुछ दिवार है वह पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखी है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।इसकी सूचना दूरभाष पर सोजत विधायक शोभाजी चौहान को जानकारी दी गई है उन्होंन जल्द ही राहत दिलवाने का आश्वासन दिया ।ग्राम वासियों ने बताया कि स्कूल की दिवारी के पीछे एक तालाब है जिसके पानी भराव से विद्यालय भवन भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।

