मुकनायक/ राजस्थान / जालौर / भीनमाल / विक्रम मेघवाल
भीनमाल, 25 जुलाई 2025:
जी.के. गोवाणी कॉलेज, भीनमाल में साइंस,आर्ट्स , एवं कॉमर्स संकाय में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आज NSUI के बैनर तले कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ नेताओं का कहना है कि हर साल प्रवेश के समय छात्रों की भीड़ बढ़ जाती है लेकिन सीमित सीटों के कारण अनेक विद्यार्थी वंचित रह जाते हैं। विशेष रूप से विज्ञान और कला संकाय में छात्रों की रुचि के बावजूद पर्याप्त सीटें उपलब्ध नहीं होती।
छात्र नेत्री एवं छात्र नेताओ ने बताया कि यह मांग छात्रहित में है और उन्होंने प्राचार्य से आग्रह किया है कि कॉलेज प्रशासन उच्च शिक्षा विभाग को शीघ्र पत्र लिखकर सीटें बढ़ाने की अनुशंसा करे।
प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Nsui संगठन शुरू से ही छात्र हितों के लिए आगे आती रही है और छात्रों के लिए लड़ती रहती है। हमेशा लड़ती रहेगी
Nsui संगठन के सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

