मूकनायक/ शैतान सिंह बैरवा
इन्द्रगट / बूंदी/ राजस्थान
सिर में गंभीर चोट और अधिक खून बहने से मौत हुई, राजेंद्र के दो बच्चे है, गांव में शोक छाया
गैंडोलीखुर्द के पास सोमवार को – बूंदी-लाखेरी सड़क पर हादसे में – बाइक चालक की जान चली गई। राजेंद्र कुमार मीणा (48) – गैंडोली की झोपड़ियों से अपने खेत – लौट रहा था। तभी चांचोलिया की झोपड़ियों के पास अचानक सड़क
पर आए श्वान से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि श्वान की मौके पर ही मौत गई। वहीं बाइक सवार राजेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गए।
राजेंद्र के भाई जुगराज मीणा ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर किया। वहां इलाज शुरू
होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त राजेंद्र कुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट और अधिक खून बहने से मौत हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजेंद्र कुमार बूंदी में तेल टैंकर चालक का काम
करता था। राजेंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर एएसआई मोहम्मद आशिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि मामला एक्सीडेंटल है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

