Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजन चेतना संघ ने पंचायतों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का...

जन चेतना संघ ने पंचायतों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका — रायपुर में होगा बड़ा सेमिनार

मूकनायक /गोपाल मेघवंशी

रायपुर /भीलवाड़ा/ राजस्थान

पंचायत राज व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ अब रायपुर क्षेत्र के लोग लामबंद होने लगे हैं। क्षेत्र की सामाजिक संगठन जन चेतना संघ ने पंचायतों में व्याप्त गड़बड़ियों और रिकॉर्ड में हेराफेरी को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है।

संघ के संयोजक ने बताया कि आने वाले दिनों में रायपुर में एक विशाल सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के जागरूक लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल होंगे। इस मंच से भ्रष्ट अधिकारियों और बिचौलियों की सूची जारी कर ठोस कार्रवाई की माँग उठाई जाएगी।

संघ का दावा है कि सेमिनार के बाद गाँव-गाँव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और जो भी पंचायत या अधिकारी गड़बड़ी करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी मोर्चा खोला जाएगा।

संघ का नारा है — ‘तमाम चोरों का इलाज तय है!’

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments