Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन रानीवाड़ा ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन रानीवाड़ा ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मूकनायक, टीकम पाल

राजस्थान, जालोर


जालोर – पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन रानीवाड़ा ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार व विकास अधिकारी सुश्री हेमलता विश्नोई रानीवाड़ा को ज्ञापन दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रानीवाड़ा सुरजपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में हुई कनिष्ठ लिपिक भर्ती के दस्तावेजों की बार बार जांच कर कार्मिकों को परेशान करने संबंधी आदेश वापिस लेने, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाहीं वापिस लेने, मंत्रालयिक कर्मचारियों का कैडर रिव्यू करने, स्पष्ट कार्य विभाजन करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में ज्ञापन देने के प्रथम चरण में माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किए गए। इस मौके पर पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विभाग के प्रति आकोश जाहिर किया। इस मौके पर अशोक कुमार जोशी, जवानसिंह, आसुगाराम कोली अशोक गर्ग, करना राम मेघवाल, फोजा राम राणा, बबीता धनवाल, अशोक चौधरी, लोगीदान चारण, गंगा सिंह देवड़ा, मसरा राम मेघवाल, मावा राम देवासी लक्ष्मीनाराण मारू, सुनिता मीना, मीरा मेघवाल सहित अन्य मंत्रालयिक अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे !

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments