Thursday, February 26, 2026
Homeदेशकोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता, बस हमारी सोच ही...

कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता, बस हमारी सोच ही होती है छोटी बड़ी

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
जो मनुष्य हर सुबह प्रकृति के आनंद और महापुरुषों के अनुसरण से मन को शुद्ध कर सत्कर्म कर लेते हैं, वे दिन भर पॉजिटिव और पावरफुल बने रहते हैं। कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता, बस हमारी सोच ही छोटी बड़ी होती है, जिसकी जैसी सोच होती है, वह वैसा ही सोचता है। कभी किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए, चाहे वह शत्रु हो, सांप हो, छोटी सी बीमारी हो क्योंकि जब यह अपने हद में आ जाते हैं तो बहुत कुछ नुकसान कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं का उपयोग स्वयं को ऊंचा उठाने में कीजिए, दूसरों को नीचा दिखाने में नहीं। आखिर कुछ मिलेगा, वो किसी का दिया जलाकर मिलेगा, बुझाकर नहीं।
रिश्तो के रथ के सारथी बनिए, स्वार्थी नहीं। सारथी बनेंगे तो रथ मंजिल तक पहुंचेगा, स्वार्थी बनते ही, रिश्तों में खींचतान शुरू हो जाएगी क्योंकि सुन लेने से कितने ही सवाल सुलझ जाते है और इसके विपरित सुना देने से हम फिर वहीं उलझ जाते हैं। इसलिए कोई कुछ भी बोले फिर भी स्वयं को शांत रखें, धूप तेज पड़ने पर भी सरोवर खुद को उद्वेलित नहीं होने देता..
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments