(गोपाल मेघवंशी)
रायपुर। जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा धर्मेंद्र सिंह IPS के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित मुल्जिम दिलीप रेगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।19 अप्रैल 2025 को गांव नांदशा जागीर निवासी कुलदीप सिंह की मोटरसाइकिल उसके घर के बाहर से अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया। 14 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने आरोपी दिलीप पिता मोहनलाल रेगर (उम्र 22 साल, निवासी कुण्डेली थाना देवगढ़ जिला राजसमंद) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल RJ 06 BM 4113 भी बरामद की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी आस-पास के गांवों में दिन के समय घूमकर सुनसान जगहों से मोटरसाइकिल चुराता था।पकड़ने वाली टीम में शामिल रहे:श्री सुरेंद्र कुमार गोदारा, थानाधिकारी रायपुरहैड कांस्टेबल भवानी सिंहकांस्टेबल उम्मेद सिंहकांस्टेबल मुकेश कुमारगौरतलब है कि आरोपी दिलीप रेगर के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, अवैध शराब और पोक्सो एक्ट जैसे प्रकरण देवगढ़ और करेडा थाना क्षेत्र में दर्ज हैं।

