Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपाली में सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत

पाली में सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत

मूकनायक/मदनलाल/राजस्थान/ जिला पाली

पाली सड़क हादसा में पति-पत्नी की मौत तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे मारी टक्कर 7 महीने पहले हुई थी शादी पाली में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी के सिर फटने से मौत हो गई दोनों का नाता विवाह करीब 7 महीने पहले ही हुआ था हादसे में जवान कपल की मौत से दोनों का परिवार सदमे में है पुलिस ने बाॅडी गुंदोज हास्पिटल की माॅर्च्युरी में रखवाई गुड़ा एंदला थाने के ASI सेसाराम ने बताया कि हादसा पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के रामपुरा की ढाणी के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ हादसा 25 वर्षिय प्रकाश पुत्र मोहन लाल मीणा निवासी कोट पनता गांव (खिवाड़ा) अपनी पत्नी 21 वर्षिय की रिंकू के साथ अपने ससुराल राम नाडा की ढाणी( गुड़ा एंदला ) आया हुआ था जो पत्नी को लेकर शुक्रवार सुबह वापस अपने गांव जा रहा था इस दौरान रामपुरा की ढाणी के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे उसे टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों पति-पत्नी बाइक से उछल कर नीचे गिरे उस समय घायल हो गए सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई मृतकों की बाॅडी गुंदोज हास्पिटल की माॅर्च्युरी में रखवाकर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी 7 महीने पहले ही हुआ था नाता विवाह परिजनों ने बताया कि मृतक प्रकाश की पहले शादी हो रखी थी जो किसी कारण से टूट गई ऐसे में करीब सात महीने पहले रिंकू से उसका नाता विवाह हुआ था प्रकाश सूरत नौकरी करता है जो कुछ दिन पहले ही गांव आया था और ससुराल मिलने गया था वापस घर आते समय यह हादसा हो गया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments