Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानब्रेकिंग न्यूज़। ...

ब्रेकिंग न्यूज़। एक हफ्ते में तीसरी बार तबादला, अब रायपुर की नई एसडीएम बनी सुमन गुर्जर

मूक/ गोपाल मेघवंशी

रायपुर/भीलवाड़ा/ राजस्थान

भीलवाड़ा ज़िले की चर्चित RAS अधिकारी सुमन गुर्जर को अब रायपुर उपखण्ड अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। पिछले एक सप्ताह में यह उनका तीसरा तबादला है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

बताया जा रहा है कि कोटड़ी प्रधान के बजरी से भरे ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई के बाद वह विवादों में आ गई थीं। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नेता और पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद अचानक उनका स्थानांतरण कर दिया गया।

क्या कहता है मामला:

कोटड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन जोरों पर चल रहा है।

SDM सुमन गुर्जर ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया।

इसके बाद राजनैतिक दबाव बढ़ा और उनका अचानक तबादला कर दिया गया।

राजनीतिक दबाव या प्रशासनिक रणनीति? इस पूरे घटनाक्रम से यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करने वाले अधिकारियों को राजनीतिक दबाव में हटाता है?

विपक्ष और जनता क्या कह रही है? विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इसे ‘ईमानदार अफसर की सज़ा’ करार दिया है। वहीं आम जनता सोशल मीडिया पर सुमन गुर्जर के समर्थन में सामने आ रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments