मूकनायक राजस्थान भीलवाड़ा
जिला ब्यूरो चीफ गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा/रायपुर। चेक बाउंस के एक पुराने प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रायपुर थाने के पुलिस अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आरोपी गोपाल लाल जाट पुत्र शिवलाल जाट निवासी केमूनिया, तहसील रायपुर को गिरफ्तार कर गंगापुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।यह मामला वर्ष 2020 का है, जिसमें रामचन्द्र द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी लंबे समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।पुलिस ने वॉरंट की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और नियमानुसार गंगापुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने तर्क सुनने के बाद आरोपी को जेल भेजने का आदेश पारित किया।—यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, आरोपी को दोषी नहीं माना गया है जब तक अंतिम निर्णय ना आ जाए।

