Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबसपा नेता कमल मीणा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, चित्तौड़गढ़ लोकसभा...

बसपा नेता कमल मीणा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी को जान का खतरा, आरोपी खुले घूम रहे , सुरक्षा की मांग

मूकनायक / गोपाल मघवंशी

प्रतापगढ़ /भीलवाड़ा/ राजस्थान

प्रतापगढ़, 24 जून 2025 |
बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमल मीणा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए खुद और अपने पिता के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 3 जून 2025 को ग्राम अचारी (थाना छोटीसादड़ी) क्षेत्र में उनके और उनके पिता पर करीब 10 से 15 लोगों ने जानलेवा हमला किया और मारपीट कर उन्हें बेहोश कर दिया।

कमल मीणा का कहना है कि यह हमला उनके राजनीतिक सक्रियता और 2024 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण रंजिशवश किया गया। घटना के बाद उन्होंने थाना छोटीसादड़ी में FIR संख्या 0145 दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

सबसे गंभीर बात यह है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सिर्फ तीन आरोपियों पर चालान पेश किया गया है, जबकि शेष हमलावरों को बिना कार्रवाई छोड़ा गया है।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें:

सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी

निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई

पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराना

कमल मीणा ने चेताया कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो उनकी और उनके परिवार की जान को गंभीर खतरा बना रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments