Thursday, February 26, 2026
Homeदेशबुरी आदतों, अनैतिक गतिविधियों और खराब व्यवहार करने से हमें बचाती है...

बुरी आदतों, अनैतिक गतिविधियों और खराब व्यवहार करने से हमें बचाती है ईमानदारी

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
ईमानदारी एक ऐसा महत्वपूर्ण गुण है, जो हमें एक बेहतर इंसान बनाता है और एक बेहतर समाज बनाने में मदद करता है। ईमानदारी जीवन जीने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है । ईमानदारी आपको मजबूत, जिम्मेदार, साहसी और दयालु बनाती है । ईमानदारी कभी भी नियम व कानून को नहीं तोड़ती । अनुशासित, अच्छा व्यवहार, सच बोलना और दूसरों की मदद करने जैसे गुणों में वस्तुत: ईमानदारी के लक्षण ही प्रतिबिंबित होते हैं ।
ईमानदारी एक ऐसा पहलू है जो झूठ बोलने, धोखाधड़ी, चोरी आदि की अनुपस्थिति के साथ-साथ ईमानदारी, सच्चाई, सीधेपन जैसे सकारात्मक और अच्छे गुणों को दर्शाता है। ईमानदारी में भरोसेमंद, वफादार, निष्पक्ष और ईमानदार होना भी शामिल है। बुरी आदतों, अनैतिक गतिविधियों और खराब व्यवहार करने से ईमानदारी ही हमें बचाती है । हालांकि ईमानदारी पर चलना थोड़ा कठिन अवश्य है, परंतु यह मार्ग बहुत आगे ले जाता है और हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचाता है ।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments