मूकनायक/ राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
करौली/राजस्थान
दलित अधिकार केन्द्र, जिला करौली के तत्वाधान में 26 जून 2025 को गढीगांव, ब्लॉक मण्डरायल, जिला करौली में सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं पर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने केन्द्र का परिचय देते हुए कहा कि दलित अधिकार केंद्र राजस्थान में पिछले 20-25 वर्षों से राजस्थान में दलित एवं महिलाओं व आदिवासियों के हितों में कार्य कर रहा है। आपने दलित एवं महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पेंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना, पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि की जानकारी प्रदान की।साथ ही कहा कि दलित एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध सख्त कानून होने के बावजूद भी दलित एवं महिलाओं पर आए दिन अत्याचारों में बढ़ोतरी हो रही है, हमें अत्याचारों व शोषण के विरुद्ध शिक्षित व जागरूक होकर कानूनी रूप से लड़ने की आवश्यकता है। आगे बताया कि राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफी प्रयासों के बाद एससी/एसटी डेवलपमेंट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर एससी/एसटी के लोगों की जनसंख्या के अनुपात में फंड का सदुपयोग करवाना होगा।एड. वीरेन्द्र कुमार करौली आपने बताया कि समाज में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। महिलाएं लिंग, जाति, सत्ता व गरीबी की मार झेलती है जिसके कारण वो सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास से पीछे हट जाती हैं इसी के साथ महिलाओं को शिक्षा व जागरूकता के अभाव में शोषण, हिंसा व अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है।
विजय जाटव सामाजिक कार्यकर्ता करौली ने अपने बताया कि दलित अधिकार केन्द्र संस्था पूरे राजस्थान में दलित गरीब व वंचित व महिलाओं के हितों व सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए कानूनी व योजनाओं की जानकारी के लिए कैम्प लगाना व जागरूकता बैठकों का आयोजन करना यह कार्य संस्था का बहुत ही अच्छा कार्य है साथ ही शिक्षा के लिए प्रेरित करना। संस्था के प्रयास से लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ ले रहे है। बैठक में रमेश बाई, रमेश जाटव, मुकेश कई प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे, अन्त में दिनेश चन्द जाटव सामाजिक कार्यकर्ता रामपुर धाबाई ने सभी प्रतिभागियों का धन्यावाद ज्ञापित किया ।
मीठालाल जाटव जिला समन्वयक करौली /राजस्थान 8740903825

