Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानअजाक एसोसिएशन जिला सांचौर की कार्यकारिणी का गठन

अजाक एसोसिएशन जिला सांचौर की कार्यकारिणी का गठन

मूकनायक सांचौर ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार

सांचौर, 24 जून 2025:
डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) जिला सांचौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अजाक एसोसिएशन के सचिव रायमल राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अजाक एसोसिएशन सांचौर के जिला अध्यक्ष आसूलाल गोयल द्वारा मंगलवार को आदेश जारी कर कार्यकारिणी घोषित की गई। संगठन का कार्यक्षेत्र बागोड़ा, रानीवाड़ा, चितलवाना, सांचौर एवं सरनाऊ जैसे ब्लॉकों में फैला हुआ है, जो संगठन को ज़मीनी स्तर तक मज़बूती प्रदान करता है।

घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार (गेलाना, सरनाऊ), हरचंद राम चौहान (सामराणी, रानीवाड़ा), बाबूलाल पारेगी (जाखल), हिम्मताराम जेपावत (कूका, बागोड़ा) और रामचंद्र पारेगी (केरिया, चितलवाना) को मनोनीत किया गया है। वहीं सचिव पद पर प्रकाश कुमार जीनगर, रायमल राणावत, सांवलाराम मनोहर (नरसाणा, बागोड़ा), निम्बाराम (रानीवाड़ा) एवं कानाराम परिहार (रणोंदर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त सचिव के रूप में जेताराम परमार, रूपाराम परमार, गोरधनराम धांधल (कोरिध्वेचा, बागोड़ा), बाबूलाल गर्ग और थानाराम पारेगी को चुना गया है। कोषाध्यक्ष की भूमिका कांतिलाल कालमा (भादरूणा) निभाएंगे। संगठन के प्रवक्ता के रूप में भुराराम चितारा और नरेश चंद नालिया को नियुक्त किया गया है, जो संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनसमक्ष प्रस्तुत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवाराम वाघेला, थानाराम गुलशन, महेंद्र गुलशन, प्रकाश एम. मेघवाल, नरेन्द्र परमार, रमेश कुमार तिरगर, प्रहलाद पंचाल (कोड़का), मूंगाराम पंचाल, मूंगाराम बोस एवं विजयराज चौहान को शामिल किया गया है। संगठन की विधिक सलाहकार समिति में नरेन्द्र चौहान (डांगरा) और पृथ्वीराज चौहान (रानीवाड़ा) को शामिल किया गया है, जो संगठन से जुड़े विधिक मसलों में मार्गदर्शन करेंगे।

अजाक एसोसिएशन सांचौर की नवगठित कार्यकारिणी सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, कर्मचारी कल्याण और समाज के वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन ने यह विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments