Thursday, February 26, 2026

पोलाराम भील हत्याकांड में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग बागरा थानाधिकारी गर्ग को सौंपा गया

मूकनायक / विक्रम मेघवाल

जालौर/राजस्थान

जालौर बागरा : रायपुरिया गांव में हुए पोलाराम भील हत्याकांड के ज्ञापन गण सुरक्षा पार्टी के भंवरलाल आदिवासी (पूर्व विधायक प्रत्याशी, सिरोही) व बहुजन नेता गोपाल परमार के नेतृत्व में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग को सौंपा गया ।

ज्ञापन में मांग की गई कि हत्या को एक महीना बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

थानाधिकारी ने दिया भरोसा

बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और स्स्रस्रुरिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही जांच को आगे बढ़ाकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

न्याय की गुहार

समाज के लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि मृतक के परिजनों को न्याय और सुरक्षा दी जाए । इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र डांगी, भावेश राणा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments