Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान“वृक्ष हमारी धरती के गहने हैं” – गणेशनाथ महाराज गणेश शिव मठ...

“वृक्ष हमारी धरती के गहने हैं” – गणेशनाथ महाराज गणेश शिव मठ सांचौर के सानिध्य में लाछड़ी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार

सांचौर – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए दिनांक 22 जून 2025, रविवार को परम् पूज्य श्री श्री 1008 गणेशनाथ जी महाराज, मठाधीश, गणेश शिव मठ सांचौर के पावन सानिध्य में रामदेव जी मंदिर, मेघवाल समाज, रानीवाड़ा रोड, लाछड़ी (सांचौर) परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को हराभरा, स्वच्छ और आकर्षक बनाने की मंशा से छायादार, औषधीय, सुगंधित तथा विभिन्न प्रकार के पुष्पीय पौधों का पौधारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के बाद उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए महंत गणेशनाथ महाराज ने कहा कि “वृक्ष हमारी धरती के गहने हैं। ये न केवल हमारे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि यह मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। हमें केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण जैसे छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे।

इस आयोजन में समाज के अनेक वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे: नानजीराम, पदमाराम, रमेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ओखाराम (वार्डपंच), विरधाराम गोयल, पुरखाराम गोयल, आसूलाल गोयल, टिकमाराम गोयल, ओमाराम, नरसीराम, लाखाराम, श्रवण पी गोयल, रणछाराम, चेतन गोयल, भारमल गोयल, हंजाराम, हंसाराम, प्रागाराम, विजय गोयल और भारमलराम सहित बड़ी संख्या में समाजजन।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल की जाएगी और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के सहयोग से निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments