मूकनायक /मध्य प्रदेश देवास
विक्रम सिंह बामनिया ग्रामीण ब्यूरो चीफ
थाना पीपलरावा पुलिस के द्वारा दिनांक 17 जून.2025 को रात्रि में थाने के सामने परिसर में शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत श्रेत्र अपराधों की रोकथाम के लिए शांति व्यवस्था भंग करने वाले , लड़ाई झगड़ा मारपीट करने वाले आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी अनुक्रम में थाना पीपलरावा पुलिस के द्वारा
1 राजाराम पिता बालचंद्र उम्र 23 साल निवासी सुरजना
2.सतीश पिता मानसिंह उम्र 24 साल निवासी सुरजना ।
के द्वारा दिनांक 17.06.25 को रात्रि में थाना परिसर में अनावश्यक शराब के नशे में हुड़दंग की जा रही थी और लड़ने झगड़ने पर उतारू होकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे
दोनों आरोपियों को आस पास के लोगों पुलिस के द्वारा काफी समझाया गया पर दोनों नहीं माने और ज्यादा उग्र होकर मरने मारने पर उतारू होने लगे जिस शांति व्यवस्था भंग होने को सम्भावना और संज्ञेय अपराध घटित न हो ऐसी दशा में दोनों की गिरफ्तारी आवश्यक होने से दोनों आरोपियों को पीपलरावा पुलिस के द्वारा धारा 170 बी एन एस में गिरफ्तार किया गया
यदि गिरफ्तार नहीं किया जाता तो दोनों आरोपी निश्चित ही कोई गंभीर अपराध घटित कर सकते थे ।
दोनों आरोपियों को श्रीमान कार्यपालक दंडाधिकारी महोदय पीपलरावा श्री योगेंद्र सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं 6 माह की अवधि के लिए 20000-20000 रुपए की राशि से फायनल बाउंड ओवर कराया गया ।
साथ ही श्रीमान कार्यपालक दंडाधिकारी महोदय के द्वारा दोनों आरोपियों को सोनकच्छ जेल भेजे जाने हेतु वांरट जारी किया गया ।वारंट के पालन दोनों आरोपियों को सोनकच्छ जेल भेजा गया।

