मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
कोटा – दिनांक 15 जून 2025 (रविवार) को कोटा डीसीएम छात्रावास में बैरवा समाज महापंचायत कोटा संभाग की बैठक का आयोजन कोटा के बैरवा समाज के युवा नेता महेंद्र पाल जी के नेतृत्व में हुई l जिसमें कोटा बूंदी बारा झालावाड़ जिले के सभी बैरवा समाज के पदाधिकारी पहुंचे l इस बैठक में अतिथिगण कोटा जिले के महेंद्रपाल बैरवा, उच्छव लाल बैरवा, बनवारी लाल बैरवा, बूंदी जिले से लोकेश कुमार बैरवा, मांगी लाल बैरवा, प्रेमनारायण बैरवा, बारा जिले से कमल बैरवा, योगेंद्र बैरवा (किशनगंज) और झालावाड़ जिले से राधा बैरवा आदि अतिथिगणों द्वारा बैठक प्रारम्भ करने से पहले संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी तस्वीर पर माला और पुष्प अर्पित करके बैठक को प्रारम्भ किया गया l
इस बैठक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश कार्यकारणी की बिगड़ती हुई व्यवस्था को देखते हुए, प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ गलत तरीके से यौन शोषण करना, बारा जिले में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल बैरवा के साथ भरे मंच में प्रदेश के उच्च पदाधिकारी कृष्णा मेहरा द्वारा धक्का देकर अपमानित करने तथा इनके ऊपर प्रदेश ,राष्ट्रीय कोर कमेटी व कार्यकारणी द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करने और अनुचित तरीके से दबाव डाल त्यागपत्र को मजबूर करने व ईमानदार नेक निर्भीक स्पष्ट वक्ता महेंद्र पाल मूलनिवासी का 2 बार अवैध तरीके से निस्काशन करने पर बैरवा समाज महापंचायत द्वारा लिया गया सर्व सहमति से निर्णय के आधार पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी कांशीराम का पूरे राजस्थान में बैरवा समाज बहिष्कार करता है l जब तक प्रदेश के कार्यकारणी के भ्रष्ट,जातिवादी ,नालायक पदाधिकारी अनिल डेनवाल , जितेंद्र हटवाल , कृष्णा मेहरा , पियूष रैगर, के ऊपर भीम आर्मी राष्ट्रीय कार्यकारणी के द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तब तक पूरे राजस्थान में बैरवा समाज के कोई भी पदाधिकारी कार्यकर्ता इस मिशन , पार्टी में काम नहीं करेगा और नहीं किसी भी प्रकार की मीटिंग या बैठक में नहीं जायेंगे और जब तक प्रदेश कार्यकारणी द्वारा बैरवा समाज का मान सम्मान वापिस नहीं मिल जाता है तब तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा l
इस बैठक में बैरवा महापंचायत में अलग अलग बैरवा समाज के भीम आर्मी के उच्च पदाधिकारीयो द्वारा हर प्रकार से अपमानित किया गया मामलो को उजागर कर अपनी अपनी बात रखी l और बैरवा समाज के ASP प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेंदपाल मूलनिवासी को बिना वजह उनको समाज की पीड़ा को प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखने पर अन्यायपूर्ण तरीके से प्रदेश नेतृत्व द्वारा निष्कासित किया गया l
झालावाड़ जिले से राधा बैरवा के साथ जो भीम आर्मी के प्रदेश के उच्च पद अधिकारी कृष्णा मेहरा , फरीद खान ,राजकुमार मेघवाल ,हंसराज मेघवाल , अतहर मिर्जा द्वारा यौन शौषण किया गया बहन राधा बैरवा के उनके ऊपर कैस वापसी का प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार दबाव बनाए जाना और कोई न्यायपूर्ण कार्यवाही नही करना l अभी तक भी एक महिला के साथ उन्हीं उच्च पदाधिकारियों द्वारा गलत कार्य किया जाता है और राधा बैरवा को न्याय देने के बजाय उच्च पदाधिकारी द्वारा फोन के माध्यम से केश को वापिस लेने के लिए दबाव बनाया जाता है l जब बाबा साहब के नाम से चलने वाले इस मिशन के प्रदेश के उच्च पदाधिकारी ऐसे घिनौना गलत कार्य करते है तो ऐसे पदाधिकारियों को तुरत प्रभाव से प्रदेश की कार्यकारणी से हटा देना चाहिए l यदि राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा इसके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो तब तक पूरे राजस्थान में बैरवा समाज महापंचाय की बैठक के माध्यम से भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का बहिष्कार करने का काम किया जाएगा l
इस बैठक में बैरवा समाज के तमाम बैरवा समाज के पदाधिकारियों जैसे बूंदी से भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा ने अपनी बैरवा समाज के मान सम्मान के लिए जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया गया, कोटा से आजाद समाज पार्टी के प्रदेश आईटी सेल प्रदेश महासचिव बनवारी लाल बौद्ध ने अपने पद से इस्तीफा दिया, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उच्छव लाल बैरवा ने अपने पद से इस्तीफा दिया, बारा से भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल बैरवा ने अपने पद से इस्तीफा दिया और झालावाड़ जिले से अपने न्याय के लिए लडती रही आज राधा बैरवा द्वारा भविष्य में कोई पद संगठन पार्टी में नहीं लेने की सपथ ली l ऐसे ही बैरवा समाज के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के इस्तीफा देते हुए भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का सामूहिक बहिस्कार किया l
बैरवा समाज महापंचायत ने यह फैसला लिया है कि जब तक बैरवा समाज को न्याय नहीं मिल जाता है और बैरवा समाज के पदाधिकारियों को पूरा समान नहीं मिल जाता तब तक पूरे राजस्थान में बैरवा समाज का कोई भी पदाधिकारी काम नहीं करेगा l
इस बैठक में सभी बैरवा समाज के पदाधिकारी लोकेश कुमार बैरवा, बनवारी लाल बौद्ध, योगेंद्र बैरवा, देवेंद्र आजाद बैरवा, रणजीत बैरवा, ओमशंकर बैरवा, उछब लाल बैरवा, धर्मराज बैरवा, धना लाल बैरवा, सीताराम बैरवा, मांगी लाल बैरवा, योगेंद्र बैरवा, रोहित बैरवा, महेंद्र पाल बैरवा, हरिओम बैरवा बाबू लाल बैरवा, नाथु लाल बैरवा, नंद बिहारी बैरवा, धनराज बैरवा, मूलचंद बैरवा, राधा बैरवा, बसंत बैरवा, सुरेश कांटे वाले, मिया राम बैरवा, प्रेमसिंह बैरवा, हरि प्रसाद बैरवा, प्रभु लाल बैरवा, रामप्रसाद जाटवा, अनिल बड़ोदिया, रवि कुमार जी और सी पी चांदसी आदि पदाधिकारी बैरवा समाज महापंचायत में मौजूद रहे l

