Thursday, February 26, 2026
Homeदेशग्राम पंचायत गलवा में नरेगा योजना में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर!

ग्राम पंचायत गलवा में नरेगा योजना में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर!

भीलवाड़ा ब्यूरो गोपाल मेघवंशी

स्थान: रायपुर क्षेत्र गलवा ग्राम पंचायत

रायपुर : रायपुर पंचायत समिति रायपुर की ग्राम पंचायत गलवा में सीसी रोड निर्माण, ग्रेवाल डालने और नरेगा कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य केवल कागजों में पूरे दिखाए गए हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।

ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों रुपये के बजट का दुरुपयोग हुआ है, और बिना काम के ही भुगतान कर दिया गया।नरेगा मजदूरों के नाम पर फर्जी हाजरी भरकर पैसे निकाले गए।

ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है और कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

“नरेगा में पोल खोलो, भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करो” — ग्रामीणों का नारा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments