Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीपिता ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया बेटे का छठवां जन्मदिन

पिता ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया बेटे का छठवां जन्मदिन

यश गारुवाल के 6 वे जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण।

बहन रीना ने भाई से प्रेरणा लेकर भतीजे के जन्मदिवस पर किया पहला स्वैच्छिक रक्तदान

मूकनायक ,अजीम खान चिनायटा

राजस्थान, करौली , हिंडौन

हिंडौन/ शहर के सुमन ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन ,जिसमे सुबह लगभग 9 बजे से रक्तदान शिविर शुरू किया गया, जिसमे सदर थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा , भारतीय जाटव समाज के प्रदेश सचिव दरव सिंह ठेकेदार, हिंडौन पंचायत समिति प्रधान विनोद जाटव, प्रवक्ता जाट समाज चौरासी करतार सिंह चौधरी,संभाग प्रभारी भीम आर्मी भरतपुर रिंकू खेड़ी हैवत सहित सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल करई,रामकेश,चंद्रभान ठेकेदार, भाग्य सिंह मौर्य, हेमंत, लाखन सिंह, रविन्द्र सोलंकी, राजेन्द्र, लोकेश,अनिल,रवि गंगवाल, असरफ गद्दीपुरा,आदि लोग मौजूद रहे इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जो पुष्पेंद्र गारूवाल रक्तदान से साथ साथ पर्यावरण प्रेमी और समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहे है ये हमेशा परिवारिक कार्यक्रमों के मौके पर रक्तदान शिविरो का आयोजन करते है यह रक्तदान शिविर 9 वा है इसमें 61 यूनिट रक्तदान किया है और सभी ने इनके काम की सराहना की और आए तमात अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments