
मूकनायक/राजस्थान/बुन्दी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
सवाईमाधोपुर – रणथंभौर नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आ रही है । खंडार क्षेत्र के कैलाशपुरी एनीकट के पास एक बाघ ने हमला कर दिया. इस हमले में कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी और एक फॉरेस्ट गार्ड घायल हो गए । घटना के बाद वन विभाग का स्टाफ तुरंत घायलों को जिला अस्पताल ले गया । फिलहाल वन विभाग के अधिकारी इस घटना की पुष्टि करने से बच रहे हैं ।

