मूकनायक/ राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
हिंडौन /राजस्थान
हिण्डौन सिटी । रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने वाली संस्था जीवन ज्योति फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी मदन मोहन भास्कर ने बताया कि सूरौठ के समीपवर्ती गाँव खेडी हैवत में बुधवार को जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा 53वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि थाना सूरौठ के थानाधिकारी महेश कुमार मीणा एवं सदर थाना हिंडौन के थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि कवि सोमनाथ शर्मा,ओपी मंगल, डॉ. रामराज मीणा, डॉ. हारून खान,बबलू शुक्ला, नरेन्द्र बैंसला,प्यारसिंह मीणा,रमेश सिंघल, मनोहर लाल गुप्ता, करतार सिंह चौधरी धंधावली रहे।
मुख्य अतिथि महेश मीणा और देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जीवन ज्योति फाउंडेशन विगत कई वर्षों से मानवता का कार्य कर रही है। उन्होंने रक्तदान करने के कई फायदे बताते हुए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए मोटिवेट किया।
शिविर प्रभारी ओमप्रकाश डागुर व सत्यप्रकाश डागुर ने बताया कि शिविर में जिसमें पुष्पदेवी, रेणु शर्मा, हेमा देवी, शकुंतला देवी ने रक्तदान करके मिशाल पेश की और 58 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया । रक्त का संग्रहण वातानुकूलित बस में हुआ ।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।रक्तदाताओं को प्रसंशा पत्र,टीशर्ट देकर सम्मान किया गया। शिविर में सत्यप्रकाश, हरीश, हरिमोहन, विवेक, अजीत,विष्णु चिनायटा का विशेष योगदान रहा।
मदन मोहन भास्कर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिनमें भावना गौतम, मनीषा सैनी, अंकिता, मोनू, जतिन आदि विद्यार्थी थे।
टीम के संचालक ओमप्रकाश डागुर ने शिविर में पधारे अतिथियों, रक्तदाताओ और टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टीम के संचालक ओमप्रकाश डागुर, ओमप्रकाश पी टी आई, सत्यप्रकाश, हरीश, हरिमोहन, डीकेश, नसीम, शाहरुख़, सफ़ी, शिवकुमार,मदन मोहन भास्कर, एवं टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

