Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीहाडौली में हाफिज ईशाक ने अदा कराई ईद उल अज़हा की नमाज़,...

हाडौली में हाफिज ईशाक ने अदा कराई ईद उल अज़हा की नमाज़, मांगी अमन चैन की दुआ

राजस्थान, अजीम खान चिनायटा

राजस्थान, करौली , हिंडौन, सूरौठ

जटनंगला/ शनिवार को मुस्लिम समाज के शांति और सद्भाव का प्रतीक ईद उल अज़हा का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अजीम खान चिनायटा ने बताया कि हाडौली में हाफिज ईशाक ने सुबह 7.30 पर ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा कराई। हाफिज ईशाक ने कहा कि ईद उल अज़हा (बकरीद) त्याग और सद्भाव का प्रतीक है। ईद का पर्व दुनियाभर के मुसलमानों के द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस अवसर पर करौली संवाददाता अजीम खान चिनायटा ने भी हाडौली ईदगाह में नमाज़ अदा करी। सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। करीब 150-200 लोगों ने एक साथ नमाज अदा करी। इस अवसर पर हाफिज ईशाक,ईसुब,अमरदीन, दिलदार, दिल्लू, सोनू, पप्पू,अजीज,बजीर, आशिक जगर, इरफान, रफीक आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments