Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडसभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो : एसडीएम

सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो : एसडीएम

मूकनायक / बी पी बौद्ध


जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड/मध्य प्रदेश

मूकनायक, 05 जून। ब्लॉक टास्क फोर्स द्वारा टीकाकरण कराने के संबंध में आज दोपहर एसडीएम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लहार एसडीएम विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टीकाकरण ऐसे करें जैसे वह हमारा बच्चा हो

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम ने मुख्य रूप से मीजल्स एवं रूबेला जैसी बीमारियों से बचाव के लिए शासन द्वारा दिए निर्देशन के क्रम में विशेष कैंपों का आयोजन करवाया है जो चार जून से 10 जून तक क्रियान्वित होंगे। कुल 20 शिविरों का आयोजन 10 जून तक लगातार होगा।
एसडीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि लहार की स्थिति अन्य ब्लाकों की तुलना में कमजोर है एवं टीकाकरण का प्रतिशत भी खराब है । उक्त स्थिति के लिए लापरवाह कर्मचारी जिनमें बीपीएम सौरभ शर्मा, CHO श्रद्धा उपाध्याय, महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षकों, ज्योति तोमर एवं शीलू राजावत को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है ।जवाब समाधान कारक न होने की स्थिति में वेतन राजसात करने से लेकर उनके विरुद्ध गंभीर कार्रवाई हेतु पत्र कलेक्टर को भेजा जाएगा।

लापरवाह कर्मचारियों का हुआ वेतन राजसात तो वहीं वर्षों से सेक्टरों में जमी पर्यवेक्षकों को किया इधर से उधर
टीकाकरण कार्य में रुचि न लेने एवं लगातार अनुपस्थित रहने के चलते एसडीएम ने महेंद्र कतरोलिया, MPW एवं अवधेश राजपूत स्वास्थ्य कर्मियों जो लगातार बिना सूचना के केंद्र पर से अनुपस्थित थे 15 – 15 दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश बीएमओ लहार को दिए।
वहीं महिला बाल विकास विभाग की कुल 06 पर्यवेक्षकों को जो पिछले दो से अधिक वर्षों से एक ही सेक्टर में पदस्थ थी एसडीएम के निरीक्षण में विभिन्न केंद्रों पर अनियमिताओं के चलते उनके सेक्टरों को परिवर्तित करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर लागू किया है। एसडीएम ने दोनों विभागों के पर्यवेक्षकों को सख्त रूप से निर्देशित किया है कि वह लगातार फील्ड विजिट करेंगे व सुनिश्चित करेंगे कि टीकाकरण व अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से क्रियान्वित हों।
एसडीएम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह 4 जून से 10 जून तक चलने वाले शिवरों में अपने बच्चों को जिनकी आयु 09 माह से 05 वर्ष के बीच है। अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने के लिए अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचे एवं अभियान को सफल बनाएं l
टीकाकरण बैठक में बीएमओ विजय शर्मा, परियोजना अधिकारी अजय जाटव, WHO से डॉ. प्रफुल्ल सिंह कुशवाहा, BPM सौरभ शर्मा एवं IFM विशाल श्रीवास्तव सहित दोनों विभागों के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments