मूकनायक / राजवीर सिंह
भरतपुर/ राजस्थान
जेईई एडवांस 2025 के रिजल्ट में भरतपुर जिले के वैर उपखण्ड के गांव खोहरी निवासी रितिक ने 2830वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ भरतपुर जिले को नही अपितु वैर क्षेत्र में अपने गांव सहित पूरे समाज को गौरान्वित किया है। भरतपुर के एक कोचिंग में पढ़ने वाले रितिक निमेष के पिता किसान हैं। रितिक ने बताया- अब आगे आईआईटी से बीटेक करना चाहता है। उसने पढ़ाई के साथ पिता का खेती में भी हाथ बंटाते हुए इस परीक्षा के लिए उसने बहुत कड़ी मेहनत की। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता था। गौरतलब है कि जेईई एडवांस 2025 के लिए देश की 23 आईआईटी की 17740 सीटों के लिए 18 मई को दो पारियों में एग्जाम हुआ था। JEE मेंस के बाद एडवांस के लिए ढाई लाख स्टूडेंट को क्वालीफाई किया जाता है।

