Thursday, February 26, 2026
Homeदेशदोस्त और दुश्मन की पहचान, इंसान के आचरण, भावनाओं, इरादों और व्यवहार...

दोस्त और दुश्मन की पहचान, इंसान के आचरण, भावनाओं, इरादों और व्यवहार में होती है विद्यमान

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
दोस्त और दुश्मन की पहचान करना आज के परिवर्तनशील माहौल में महत्वपूर्ण हो गया है । दोस्त और दुश्मन में कई तरह के फ़र्क होते हैं । दोस्ती एक बिना शर्त के भरोसे का रिश्ता होता है, वहीं दुश्मनी एक बिना शर्त के दुश्मनी का रिश्ता होता है। दोस्त आपके अच्छे और बुरे समय में आपके साथ रहते हैं । वहीं दुश्मन केवल अच्छे समय में ही आपका साथ देते हैं । दोस्त आपके बारे में सब कुछ जानते हैं । वहीं दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाते हैं। दोस्त कभी आपको चोट नहीं पहुंचाते, वहीं दुश्मन आपको चोट पहुंचाने या कमज़ोर करने की कोशिश करते हैं। दोस्ती आपके लिए प्रगति और ताकत का कारण बनती है। वहीं दुश्मनी आपके लिए नुकसानदायक और प्रगति में बाधा बनती है । स्वार्थ के वशीभूत आजकल की दुनिया में लोग आपसे सिर्फ़ इसलिए जुड़ते हैं क्योंकि उनमें कहीं ना कहीं उनका खुद का स्वार्थ छिपा है। स्वार्थ पूरा होते ही वो आपके जीवन से किनारा कर लेते हैं और आपसे बचने के लिए वो आपको किस हद तक ठेस पहुँचा देते हैं कि आप उसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझ लेते हैं!
दोस्त और दुश्मन की पहचान, उनकी भावनाओं, इरादों और व्यवहार में होती है । बदकिस्मती से, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दोस्त होने का नाटक करते हैं, लेकिन हकीकत में वे हमारे दुश्मन होते हैं और अंदरूनी नुकसान पहुंचाते हैं। इन संकेतों से आप सही और गलत लोगों के बीच अंतर कर सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। एक ऐसा व्यक्ति, जो आपके दुश्मन का भी दोस्त हो और साथ ही आपका भी दोस्त हो, आपसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोग आपको धोखा देने की संभावना रखते हैं और जान-बूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। विकट परिस्थिति तब पैदा हो जाती है, जब आप दुश्मन के सामने होते हैं, तो अक्सर आपके सामने चुनौतियाँ और कठिनाइयाँ आती हैं । इन परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखना आपको सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करता है । बिना सोचे-समझे किया गया कोई भी कदम नुकसानदेह हो सकता है । इसलिए सहनशीलता , धैर्य और संयम से काम लेना इंसान के लिए हमेशा फायदेमंद ही साबित होता है ।
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments