Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्डशनिवार को रिकॉर्ड सुधार के लंबित प्रकरणों में किया जाएगा सुधार का...

शनिवार को रिकॉर्ड सुधार के लंबित प्रकरणों में किया जाएगा सुधार का कार्य

सभी हितग्राही अपने-अपने रिकॉर्ड में सुधार का कार्य कराने हेतु पहुंचे संबंधित तहसील में

समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपनी तहसीलों में रहेंगे उपस्थित

मूकनायक, बी पी बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मध्यप्रदेश

भिण्ड 28 मई 2025/

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने आदेशित कर कहा है कि प्रायः यह देखने में आया है कि अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार के न्यायालय में भारी मात्रा में रिकॉर्ड सुधार के प्रकरण लंबित हैं। कलेक्टर ने कहा कि शनिवार को रिकॉर्ड सुधार के लंबित प्रकरणों में सुधार का कार्य किए जाने हेतु समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपनी तहसीलों में उपस्थित रहेंगे। सभी पटवारियों से रिकॉर्ड सुधार के लंबित प्रकरणों में रिपोर्ट शनिवार को ही प्रस्तुत कराई जावे। उन्होंने कहा कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार यह भी सुनिश्चित करें कि शनिवार को मात्र रिकॉर्ड सुधार का ही कार्य किया जावे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments