गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि वसुंधरा में रहने वाले एक दंपति भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 13 मई को बेंगलुरु से वापस लौटे थे। इसके बाद इन्हें सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या थी।
मूकनायक/उत्तर प्रदेश/गाजियाबाद।रहमतूनिशा मोदीनगर रिपोर्टर।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना के चार मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से शुक्रवार 23 मई को इसकी पुष्टि की गई। अधिकारी की तरफ से बताया गया है की चार मरीजों में से तीन अपने घर में ही आइसोलेट है एवं एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इन सभी मरीजों को सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत थी। एक बुजुर्ग दंपति भी कोविड संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों 13 मई को बेंगलुरु से लौटे थे।
यह मरीज मिले कोविड पॉजिटिव
1. 18 वर्षीय बृजविहार, गाजियाबाद निवासी महिला को 18 मई से खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत थी। महिला यशोदा अस्पताल कौशांम्बी में जांच उपरान्त कोविड पॉजिटिव पाई गई है। वर्तमान में मरीज यशोदा अस्पताल कौशाम्बी में भर्ती है।
2. वसुंधरा निवासी दंपति जोकि बेंगलुरु से 13 मई को वापस गाजियाबाद लौटे थे। 16 मेई से ये खांसी, बुखार की समस्या से ग्रसित थे। डॉक्टर के सलाह पर पति उम्र 71 साल और पत्नी उमर 64 वर्ष ने कोविड जांच कराई। दोनों कॉविड पॉजिटिव पाए गए। दोनों मैरिज वर्तमान में घर पर ही स्वस्थ है।
3. वैशाली निवासी 37 वर्षीय महिला को 4-5 दिन से खासी, जुखाम की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर उसने जांच कराई, जिसमें कोविड पॉजिटिव पाई गई मरीज वर्तमान में स्वस्थ है।
4. जनपद गाजियाबाद में चार संक्रिय धनात्मक रोगी है। जिनमें से तीन मरीज होम आइसोलेशन में है एवं एक मरीज निजी चिकित्सालय में भर्ती है।

