Thursday, February 26, 2026
Homeबयानादलितों के छप्परपोश घरों में अचानक लगी आग भैंस झुलसी

दलितों के छप्परपोश घरों में अचानक लगी आग भैंस झुलसी

मूकनायक/ राकेश कोठनिया

नदबई/बयाना/राजस्थान

बयाना (भरतपुर) उपखंड की ग्राम पंचायत बिडयारी की जाटव बस्ती में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब ठाकुर सिंह जाटव और बलराम जाटव के छप्परपोश घरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और अग्निशमन दल ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस समय तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था। आग में कपड़े, बिस्तर, पंखे, साइकिल और नकदी जल गई। बलराम का करीब 40 मन भूसा भी जल गया। हादसे में ओमी जाटव की भैंस झुलस गई। समाजसेवी यशपाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को 5100 रुपए की तत्काल सहायता दी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ितों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments