मूकनायक, अजीम खान चिनायटा
राजस्थान, करौली , हिंडौन
हिंडौन सिटी/शहर निवासी मोहम्मद रफीक ने मोबाइल लौटाकर ईमानदारी दिखाई,बयाना रोड स्थित फर्नीचर का कार्य करने वाले समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने बताया कि वह सुबह घर से दुकान जा रहे थे तभी बयाना रोड चुंगी के पास रोड की साइड से मोबाइल पड़ा हुआ मिला तभी उन्होंने मोबाइल में मिले नंबरों पर कॉल किया जिससे मोबाइल वाले की पहचान राजू पंडित लखनीपुर चमरोला के रूप में हुई उन्होंने राजू को अपनी शॉप ताज वर्क शॉप पर बुलाकर शफी ताज़, सुमेर सिंह, राजू, रफीक, प्रकाश,की मौजूदगी में मोबाइल लौटा दिया, राजू ने दुआएं देते हुए रफीक का धन्यवाद किया

