छत्तीसगढ़ राजनांदगांव
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई के माध्यम से ममता नगर राजनांदगांव कि सुनीता सिंह ने देहदान किये जाने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
महामानव संस्था के अध्यक्ष आशीष चौहान , संयोजक नमेश्वरी सोनपिपरे एवं रक्तदान देहदान प्रभारी डॉ.संजय वालवांद्रे जी के 24 अप्रैल को काउंसिलिंग के माध्यम से ममता नगर राजनांदगांव निवासी डाक विभाग से सेवानिवृत्त सुनीता सिंह ने महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई को भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में देहदान करने की वसीयत सौंपी।
श्रीमती सुनीता सिंह ने देहदान किये जाने का समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है उनके सराहनीय कार्य से लोगों को प्रेरणा मिले इसलिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त सामाजिक संस्था महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आशीष चौहान, प्रशांत सुखदेवे (संरक्षक, बौद्ध कल्याण समिति, राजनांदगांव), संजय हुमने ,संदीप कोल्हाटकर(सामाजिक कार्यकर्ता करूणा बुद्ध विहार), ज्योति उके,साक्षी वाहने, सुनीता कन्नौजे, दुर्गा साहू, प्रियंका राजपूत, इंदू देवांगन, विजय लक्ष्मी कन्नौजे द्वारा सुनीता सिंह जी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।समिति ने आमजन से आव्हान किया कि,रक्तदान -देहदान करने के इच्छुक हैं तो हम से संपर्क कर सकते हैं।

