Thursday, February 26, 2026
Homeदेशबुरा वक्त और विकट परिस्थितियां ही इंसान को धैर्यवान व मजबूत बनाकर...

बुरा वक्त और विकट परिस्थितियां ही इंसान को धैर्यवान व मजबूत बनाकर सिखाती हैं जीना

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
हर इन्सान की जिन्दगी में अच्छा या बुरा समय आता है, बुरा समय आपको शक्तिशाली बनाता है, धैर्यवान होना सिखाता है, जीवन को जीने का सही ढंग सिखाता है, विकट परिस्थितियों में कैसे गुजारा करना है, अपनों के बिना कैसे जीना सिखाता है और अपने पराये की परख करना भी सिखाता है। बुरे वक्त और विकट परिस्थितियों में इनसे सीख लेकर आप छोटी छोटी चीज़ों के ऊपर उठ जाते हैं। अब वही लोग यदि अपनापन दिखा रहे हैं, तो उनका सम्मान करें क्योंकि ये लोग आपसे दूर ना होते तो आप जीवन का सबक सीख नहीं पाते । आज जो आत्मविश्वास आप में है, वह इनकी देन है, आपको अपना सही कर्म करना है और जीवन को खुशी से जीना है। हमें अच्छे और उदार समाज का निर्माण करना है । दूसरों की गलतियों को माफ करना ही महानता है। रहिम ने भी अपने दोहे में कहा है कि “समय पाय फल होत है, समय पाय झरी जात । समय रहे नहिं एक सी, का रहिम पछितात ।।” कहने का अर्थ है कि समय आने पर ही वृक्ष में फल लगते हैं, जब फल झड़ने का समय आता है तो फल झड़ जाते हैं । इसी तरह जीवन भर एक जैसा नहीं रहता है। इसलिए बुरा वक्त आने पर दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि दुख के बाद ही सुख आता है।
किसी के बुरे वक्त में उसका मजाक मत उड़ाइए। वक्त तो बीत जाता है, परंतु हमारा चेहरा हमेशा के लिए नफरतों से घिरा रह जाता है। बाकी-…मैं सब कुछ और तुम कुछ भी नहीं, … बस यही सोच, हमें इंसान नहीं बनने देती ! सम्मान हमेशा समय का होता है, लेकिन इंसान उसे अपना समझ लेता है । थोड़ा भरोसा वक्त पर भी रखों, ये अच्छे से अच्छे चेहरे को बेनकाब कर देता है ! इसलिए जिंदगी में अगर कुछ खोना पड़े तो दो लाइन हमेशा याद रखना, जो खोया है, उसका गम नहीं और जो पाया है, वो किसी से कम नहीं, जो नहीं है वो एक ख्वाब है और जो है वो लाजवाब है…
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments