मूकनायक/उत्तर प्रदेश/गाजियाबाद।
रहमतूनिशा मोदीनगर रिपोर्टर।
ग्राम पंचायत रावली कला में क्लस्टर गरिमा प्रेरणा संकुल समिति संघ का चुनाव किया गया। जिसमें मुरादनगर ब्लॉक के अधिकारी, एडीओ आईएसबी जाकिर अली, बीएमएम अंकित पांडेय, रावली ग्राम पंचायत सचिव अंकुर भारद्वाज, गरिमा क्लस्टर के सभी पदाधिकारी क्लस्टर से जुड़े सभी ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं सभी कैडर वाली महिलाएं उपस्थित रही। इस बैठक में एनजीओ संस्था से नीलम उपस्थित हुई। और उन्होंने सभी महिलाओं को एनजीओ से जुड़कर अपना रोजगार चलाएं और अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़े। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके द्वारा बहुत सी जानकारी दी गई। क्लस्टर ऑफिस पर चुनाव की प्रक्रिया ब्लॉक के अधिकारियों की निगरानी में और सभी ग्राम संगठन के पदाधिकारीयो के सहयोग से सफलतापूर्वक हुआ। आज क्लस्टर के चुनाव में एक बार फिर से मनौली की प्रीति सैनी को ही क्लस्टर की अध्यक्ष पद चुनाव किया गया। पूर्व में रह चुकी सुराणा की सचिव नीतू को फिर से एक बार सचिव पद चुनाव किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर नेकपुर की सुनीता, उपाध्यक्ष पद पर खोराजपुर भिंग की कमलेश, उपसचिव पद पर खीमावती की सुषमा का चुनाव क्या गया। आज क्लस्टर का चुनाव सभी ग्राम संगठन के पदाधिकारीयो के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। चुनाव प्रक्रिया में कुछ महिलाओं ने चुनाव को लेकर कुछ विरोध भी किया। लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों ने शांति के साथ सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया।

