मूकनायक ,अजीम खान चिनायटा
राजस्थान, करौली, हिंडौन
हिंडौन सिटी/करौली जिले से हज 2025 पर जाने वाले सभी हाजियो का करौली जिला हज कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। दिनांक 25 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 2 से 5 बजे तक मदरसा दारुल उलूम सआदते दारेन(चुंगी वाला मदरसा)मे करौली जिले से हज 2025 पर जाने वाले हाजी हज्जन का तरबियती अरकानात ट्रेनिंग केम्प रखा गया है। मुफ्ती सद्दाम ने बताया कि ट्रेनिंग केम्प मे करौली जिले से हज पर जाने वाले
सभी हाजी हज्जन को उलेमा हजरात और हज ट्रैनर ने हज की ट्रेनिंग दी हज के अरकानों को प्रैक्टिकली समझाया गया इस मौके पर मुफ्ती खलील अहमद, हाजी रजीउल्लाह, हाफिज रफीक, कारी हारून, हाफिज यामीन, हाजी हुसैन, हाजी इसराइल, मोहम्मद रफीक हाजी मुनीम,आदि मौजूद थे।

