Thursday, February 26, 2026
Homeपालीकश्मीर में पर्यटकों की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश

कश्मीर में पर्यटकों की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश

मूकनायक/राजस्थान/पाली

ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास

कश्मीर में पर्यटकों की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश सोजत में बाजार बंद रहे सख्त जवाबी कार्रवाई के लिए पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन। कश्मीर के पहलगांव में 27 पर्यटकों की आतंकवादियो द्वारा की गई हत्या के विरोध में सोजत में बुधवार को जुलूस निकाला गया। वीरांगना वाहिनी के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में लोगों ने तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की। जुलूस के दौरान मुख्य बाजार में दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने भी जुलूस में भागीदारी की। प्रदर्शनकारी बस स्टैंड स्थित राजपोल गेट और महाविहार सर्किल तक पहुंचे यहां आंतकी हमले की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का भी विरोध किया इस दौरान ममता बनर्जी का पुतला फुंका गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में बढ़ती आंतकवाद की घटनाएं चिंताजनक है। उन्होंने भारतीयों से संगठित रहने की अपील की बाद में एसडीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आंतकियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। जुलूस में राकेश सांखला जयश्री सांखला महेंद्र टाॅक राहुल सोलंकी ओमप्रकाश टाॅक अरविंद वैष्णव पार्षद योगेश लकी जवरी लाल बोराणा ताराचंद सैनी राकेश भटनागर हरिश व्यास पंदमचद टाॅक आनंद तीवाड़ी के साथ बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments